बेबी ब्वाय के पेरेंट्स बने अर्जुन-गैब्रिएला

By: Jul 20th, 2019 12:05 am

बालीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स बेबी ब्वाय के पेरेंट्स बन गए हैं। यह खबर मशहूर डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी है। पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे अर्जुन और गैब्रिएला ने इस साल की शुरूआत में ही प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर फोटोज और मैटरनिटी फोटो शूट के जरिए बताई थी। बुधवार देर शाम को रामपाल और गैब्रिएला को हास्पिटल जाते हुए देखा गया था। इस मौके पर गैब्रिएला के पेरेंट्स भी साउथ अफीका से मुंबई पहुंच गए थे और डिलिवरी के समय हास्पिटल में मौजूद थे। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पिछले काफी दिनों से प्रेग्नेंट थीं और अब उन्होंने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है। इस तरह अर्जुन रामपाल अपने तीसरे बच्चे के पिता बन गए हैं। बता दें कि यह अर्जुन रामपाल का तीसरा बच्चा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App