भूरी सिंह संग्रहालय में सजी कला प्रदर्शनी

By: Jul 20th, 2019 12:02 am

क्यूरेटर सुरेश नड्डा और पद्मश्री विजय शर्मा ने किया आगाज, 30 कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा

चंबा -अमृतसर की अग्रणी कला संस्था आर्ट एफिना और खालसा कालेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में पहली मर्तबा भूरी सिंह संग्रहालय के सभागार में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस कला प्रदर्शनी का विधिवत तरीके से शुभारंभ भूरी सिंह संग्रहालय के क्यूरेटर सुरेश नड्डा और पद्मश्री विजय शर्मा ने किया। इस तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी में कुल तीस कलाकार अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा कलाकार विभिन्न जगहों पर जाकर भी चित्रांकन करेंगे। संस्था के प्रधान विनय वैद ने जानकारी दी कि इस कला प्रदर्शनी में जलरंगों, एक्रेलिक और कैलिग्राफी में प्रत्यक्ष कला कौशल का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश चित्रों का विषय भू-दृश्य अंकन और व्यक्ति चित्रण है। उन्होंने बताया कि कला प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले तीस कलाकारों में रविंद्र कुशवाहा, सिकंदर सिंह और कासिम फारुकी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चंबा मुख्यालय में पहली मर्तबा इस तरह की संुयक्त कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कला प्रदर्शनी के शुभारंभ मौके पर पद्मश्री विजय शर्मा ने संस्था के कला प्रदर्शनी आयोजन के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कलाकारों और उनकी कलाकृतियों को सराहते हुए हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि ऐसी कला प्रदर्शनी कलाकारों के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App