मंंडी में गरजे पीस मील कर्मचारी

By: Jul 20th, 2019 12:02 am

मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन

मंडी -पीस मील कर्मचारियों के आंदोलन की शुरुआत शुक्रवार को काले बिल्ले लगाकर हुई। हिमाचल पथ परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन के बैनर तले शुक्रवार को गेट मीटिंग की गई। इसमें पीस मील कर्मचारी व तकनीकी कर्मचारियों ने भाग लिया व एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस गेट मीटिंग को मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के नेता प्रेम सिंंह रावत ने संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि पीस मील कर्मचारियों के इस आंदोलन को सभी संगठनों का पूर्ण सहयोग व समर्थन मिलेगा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया कि पीस मील कर्मचारियों की जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक गौर किया जाए। उन्होंने कहा कि आज मजदूर वर्ग को उपेक्षा की नजरों से देखा जा रहा है। निगम में सैकड़ों ऐसी समस्याएं हैं, जो विकराल रूप धारण कर चुकी हैं। ऐसे में सभी न मन बना लिया है कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी व जब तक निष्कर्ष नहीं निकलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गेट मीटिंग में मुख्य रूप से यूनिट प्रधान, उपप्रधान, सचिव ने सुमन पठानिया, रजत रावत, लाभ सिंह, अमर वालिया, आशु, मुकेश, तारा चंद ठाकुर, सीता राम, कुशाल चंद ने मुख्य भूमिका निभाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App