मंडप में दूल्हा बोला, नहीं करूंगा शादी

By: Jul 18th, 2019 12:05 am

शादी का हॉल करीब 300 मेहमानों से भरा हुआ था। लंच बनकर तैयार था। पंडित मंडप पर बैठकर मंत्र पढ़ रहे थे और शादी से संबंधित रीति-रिवाज बता रहे थे। तभी दूल्हे ने ध्यान दिया कि दुल्हन पक्ष अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। पंडित के बताए रीति-रिवाजों पर वे रुचि नहीं ले रहे। अचानक दूल्हा उठा और उसने कहा कि वह यह शादी नहीं करेगा। हालांकि, उसने मेहमानों से कहा कि वे कार्यक्रम को एंजॉय करें और खाना खाकर जाएं। इस तरह वह मंडप छोड़कर चला गया। दरअसल, कुछ दिनों पहले मैसूर का रहने वाला नवीन दक्षिण कन्नड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। तीस साल का नवीन अपनी शादी के लिए लड़की तलाश रहा था। इस शादी में उसे एक मैरेज ब्रोकर मिला। नवीन ने उससे शादी के लिए कोई लड़की तलाशने को कहा। मैरेज ब्रोकर ने नवीन को ललिता नाम की लड़की से मिलवाया। हालांकि दोनों अलग-अलग जातियों के थे। दोनों एक दूसरे के रीति-रिवाजों से अनभिज्ञ थे। इस तरह मिले और फिर शादी का फैसला नवीन और ललिता एक-दूसरे से मिले और बातचीत की। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। उनके परिवार के बड़े लोगों ने बात की और शादी की तारीख तय हो गई। नवीन ने अपने रिवाज के हिसाब से हरिहरेश्वर मंदिर में शादी का हॉल बुक किया। दुल्हन पक्ष की ओर से इस हॉल का भुगतान किया गया। शादी के दौरान दुल्हन पक्ष ने उनके रीति-रिवाजों को फॉलो न करने के आरोप लगाया तो दूल्हे ने भी दुलहन पक्ष पर यही आरोप लगाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App