मंडी में पीडब्ल्यूडी को बरसात से

By: Jul 20th, 2019 12:02 am

चार करोड़ दस लाख रुपए का नुकसान

सुंदरनगर -मुख्यमंत्री के गृह जिला में बरसात में अब तक चार करोड़ दस लाख रुपए का सड़कों का नुकसान हो चुका है। आए दिन मंडी जिला में सड़कों के अवरुद्ध होने से जनता बेहाल है।  अभी तक मंडी जिला की 12 सड़कों में से आठ बहाल हुई हंै और चार सड़कें करसोग, सिराज,  सुंदरनगर मंडल में बाधित हैं। 17.65 लाख रुपए का नुकसान अकेले नेरचौक मंडल में ही एक दिन में हो चुका है, जबकि बाकी मंडलों से एसई कार्यालय में रिपोर्ट सरकार को प्रेषित किए जाने को लेकर फील्ड से डाटा जुटा कर तैयार करने में अधिकारी जुटे हुए हैं। नेरचौक मंडल में अब तक 93.07 लाख, सुंदरनगर मंडल मंे एक करोड़ छह लाख 70 हजार, करसोग मंडल में 93 लाख, गोहर मंडल में 39.77 लाख, सिराज में 77.60 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अब तक सबसे ज्यादा सुंदरनगर मंडल में सड़क महकमे को बरसात की मार झेलनी पड़ी है। यहां पर एक करोड़ छह लाख 70 हजार रुपए का नुकसान हो चुका है, जबकि गोहर मंडल में 39 लाख के  तकरीबन लोक निर्माण विभाग को सड़कों का नुकसान हुआ है, जो कि मंडी सर्किल मंे सबसे कम रहा है। विभाग ने तीन जेसीबी और तीन ही टिप्पर हायर किए हुए है, जो कि राउंड दि क्लॉक राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल मंडी के एसई इंजीनियर करतार चंद का कहना है कि बारिश से अब तक सड़कों का चार करोड़ दस लाख का नुकसान हो चुका है।  सबसे ज्यादा नुकसान सुंदरनगर मंडल में हुआ है, जो कि  एक करोड़ छह लाख 70 हजार रुपए आंका गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App