मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 22 तक बारिश

By: Jul 17th, 2019 12:15 am

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

शिमला —हिमाचल प्रदेश में 22 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में मानसून ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। बारिश से तापमान में फिर से गिरावट आई है। राज्य में आगामी दिनों के दौरान और बारिश होती है, तो तापमान में और गिरावट आने की उम्मीदें जताई जा रही है। मंगलवार को राज्य भर में मौसम खराब बना रहा। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश रिकार्ड की गई है। हिमाचल में बीते सोमवार रात को भी बारिश आंकी गई है। बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। भुंतर के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 12 डिग्री की गिरावट रिकार्ड की गई है। इसके अलावा सोलन में छह, ऊना व सुंदरनगर में पांच, कांगड़ा व शिमला में चार, नाहन में तीन और केलांग में दो डिग्री तक तापमान में गिरा है। न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में 22 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश होगी, जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीदें है।  

कहां, कितना तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    18.2       15.6

सुंदरनगर  25.4       19.6

भुंतर       20.2       18.0

कल्पा     18.7       10.9

धर्मशाला   26.4       18.4

ऊना       29.4       23.3

सोलन     21.5       16.0

नाहन      23.3       15.7

केलांग     17.1       9.8

कांगड़ा    27.5       19.9

चंबा       29.6       19.5

डलहौजी  18.3       14.0


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App