मुंबई में बारिश का कहर,22 लोगों की मौत

By: Jul 2nd, 2019 10:41 am

मुंबई- देश की वाणिज्यिक नगरी मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश कहर बरपा रही है। मंगलवार तड़के बारिश की वजह से दीवार गिरने की घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। मौसम विभाग के 24 घंटे के भीतर और बारिश होने के अनुमान से लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।पुणे के अंबेगांव स्थित एक कालेज की दीवार गिरने से छह लोगों की दबकर मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। मुंबई के पूर्वी मलाड में एक दीवार के झोंपडियों पर गिरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हैं।मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस से मलाड की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। श्री फणनवीस ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। कल्याण में भी तीन लोगों के मरने की रिपोर्ट है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App