रूसा पर भाजपा ने ठगे छात्र

By: Jul 16th, 2019 12:05 am

बिलासपुर—एनएसयूआई बिलासपुर इकाई बैठक परिधि गृह बिलासपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आशीष ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में रूसा को लेकर भाजपा सरकार द्वारा छात्रों को ठगने का जो कार्य किया गया उसकी निंदा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर ठाकुर ने  कार्यकर्ताओं को नए छात्रों की समस्याओं को सुलझाने में बढ़-चढ़कर सहायता करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते हुए कहा कि संगठन महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान व्यक्तिओं की विचार धाराओं को लेकर छात्र, समाज और देश हित में कार्य करता है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपना-अपना सर्वस्व प्रदान करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक छात्रों को संगठन में जोड़े, ताकि देश हित, समाज हित और छात्रहित से जुड़े विषयों पर अधिक सुगमता से कार्य किया जा सकें। बैठक में बिलासपुर महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी का विस्तार करए हुए कंचन ठाकुर को कैंपस अध्यक्ष और स्नेहा को कैंपस संयोजक बनाया गया। जबकि राघव ठाकुर, सौरभ व विनोद ठाकुर को उपाध्यक्ष, राहुल ठाकुर, विजय कुमार व हरिश ठाकुर को महासचिव, सुनील, विशाल, साहिल, अभिषेक, सचिन, जगदीश, निखिल, निखिल शर्मा, राकेश, विशाल, नीरज, दीपक व अभिषेक ठाकुर को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा काजल ठाकुर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का अध्यक्ष और अनीता को महासचिव बनाया गया। खेल विभाग की जिम्मेदारी नीरज और राहुल ठाकुर को दी गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App