वन महोत्सव…79, 500  बूटे रोपने का लक्ष्य

By: Jul 22nd, 2019 12:05 am

बद्दी—वन मंडल कुनिहार के तहत सूरजपुर ब्लॉक के अपर बटेड़ में रविवार को वन महोत्सव मनाया गया, जिसमें दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्यतिथि के रूप में शिकरत की, जबकि खाद्यी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित हुए। विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि अपर बटेड की दस हेक्टेयर भूमि में 11 हजार से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और रविवार को कोटला हरिपुर सड़क से हटकर अंदर जंगल में जाकर विभाग ने कार्यक्रम का आगाज किया और विभिन्न प्रजातियों के 500 से अधिक पौधे लगाए, जिसके लिए विधायक ने विभाग के इस प्रयास के लिए प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा आज पूरा विश्व गलोबल वार्मिंग की समस्या से परेशान है और इस समस्या से निजात पाने के लिए पेड पौधे लगाना ही एकमात्र उपाय है। वन मंडल अधिकारी कुनिहार सतीश नेगी ने बताया कि वन मंडल में 20 से 24 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव के दौरान 104 हेक्टेयर भूमि में 79, 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो कि सभी के सहयोग से संपन्न किया जाएगा। इस अवसर गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. श्रीकांत, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, गोपाल नेगी, चौधरी भगवान दास, कृष्ण कौशल, जीतराम चौधरी, हरि चंद बटेड, दिनेश चौधरी, प्रेम चंद शर्मा, विरेंद्र चौधरी, मनोहर लाल ठाकुर, तरसेम कोटला, जोगिंद्र ठाकुर, जसविंद्र ठाकुर, ईश्वरी प्रसाद, संजीव शर्मा, सिकंदर बंसल, मेहर चंद, खुशी राम, बिंदर ठाकुर, अंकेश कुमार, प्रेम पंच, सुरेंद्र ठाकुर, श्याम लाल ठाकुर, संजीव सूद, मनमोहन शर्मा, करतार सिंह नेगी, सोमनाथ शर्मा, रोमी शर्मा, रामशरण, रीता दास, दिनेश कुमार, सुभम शर्मा, नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App