वालीबाल में हिमाचल उपविजेता

By: Jul 22nd, 2019 12:04 am

सुजानपुर में स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता

सुजानपुर -स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से सुजानपुर मैदान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें हिमाचल के लड़कों और लड़कियों की टीमें उपविजेता रहीं। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुनील चौधरी ने शिरकत की। ओवरऑल ट्रॉफी देश की राजधानी दिल्ली की टीम के नाम रही। दूसरे स्थान पर हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब ने अपना दबदबा बनाते हुए स्थान हासिल किया। वालीबाल गेम में उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान, जबकि हिमाचल में दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की वालीबाल प्रतियोगिता में दिल्ली प्रथम, हिमाचल दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर सुजानपुर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष मनु शर्मा, आर्गेनाइजेशन सचिव पंकज गुलेरिया, चंद्र मोहन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App