विकास स्वरूप विदेश मंत्रालय में सचिव

By: Jul 17th, 2019 12:07 am

अकेडेमी पुरस्कार में धूम मचाने वाली फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लेखक विकास स्वरूप भारतीय विदेश सेवा के 1986 बैच के अधिकारी हैं। ब्रिटेन, अमरीका और तुर्की में काम कर चुके विकास स्वरूप वर्तमान में दक्षिण अफरीका में भारतीय उप-उच्चायुक्त हैं। वरिष्ठ राजनयिक विकास स्वरूप को विदेश मंत्रालय में दूतावास संबंधी, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने जारी एक आदेश में कहा कि भारतीय वन सेवा के 1986 बैच के अधिकारी स्वरूप इस समय ओटावा में भारत के उच्चायुक्त हैं। आदेश के अनुसार उन्हें विदेश मंत्रालय (दूतावास संबंधी, पासपोर्ट), वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है। यह आदेश एक अगस्त 2019 से लागू होगा।

शिक्षा

विकास स्वरूप का जन्म उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद में वकीलों के परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा लड़कों के हाई स्कूल और कॉलेज, इलाहाबाद से की और आगे की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान,  इतिहास और दर्शनशास्त्र में की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App