वेदराम स्मृति पुरस्कारों की घोषणा

By: Jul 13th, 2019 12:02 am

सात अगस्त को कुल्लू में नवाजी जाएंगी दर्जनों विभूतियां

 कुल्लू —जिला कुल्लू के भुट्टी कालोनी में स्व. ठाकुर वेद राम की स्मृति पर एक अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार समिति के अध्यक्ष ठाकुर सत्य प्रकाश ने बताया कि ये पुरस्कार साहित्य, कला, भाषा संस्कृति, सहकारिता, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और बुनकर में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2018-19 के लिए सहकारिता क्षेत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार  गोविंद प्रसाद घिमरे नेपाल, राष्ट्रीय पुरस्कार सहकारिता के लिए डा. इंदिरा नंदा कोशापुट उड़ीसा व संतोष कुमार शर्मा दिल्ली, बुनकर क्षेत्र में मीना देवी भुट्टि कालोनी, श्याम टंडन नैनीताल उत्तराखंड व हरवंश लाल शिरढ़ कुल्लू को हस्तशिल्प कला के लिए, साहित्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अशोक जैन गुडगांव हरियाणा, प्रिंट मीडिया  में उल्लेखनीय योगदान के दृष्टिगत स्व. डा. टीडीएस आलोक की स्मृति में  सुरेश ठाकुर, (स्व. सुभाष शर्मा) की स्मृति में इलेक्ट्रोनिक मीडिया के लिए प्रदीप ठाकुर शिमला को ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। पुरोहित चंद्रशेखर बेवस लोक साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दीपक चंद शर्मा निरमंड, चांद कुल्लवी लाल चंद प्रार्थी, पहाड़ी कला संस्कृति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नरेंद्र ठाकुर पनारसा मंडी, ठाकुर मौलू राम पहाड़ी भाषा साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए  कृष्ण चंद महादेविया पद्धर मंडी का चयन किया गया है। लाइफ  टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए इस वर्ष  डा. प्रेम दीप लाल कुल्लू को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। ये पुरस्कार सात अगस्त को प्रदान किए जाएंगे। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डा. तेज प्रताप उपकुलपति जीवी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड होंगे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App