शीला दीक्षित के निधन से पार्टी गमगीन

By: Jul 21st, 2019 12:01 am

शिमला  – हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, महासचिव रजनीश किमटा, सचिव हरि कृष्ण हिमराल व कई अन्य कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रदित्य सिंह और राज्य वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ख्वाजा खलीलउल्ला ने भी शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि शीला दीक्षित के निधन से कांग्रेस पार्टी ने एक निडर ओर सच्चा पार्टी का सिपाही खो दिया जिस की कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के दिल्ली की मुख्यमंत्री के 15 साल के कार्यकाल को दिल्ली के इतिहास में र्स्वणीम अक्षरों में लिखा जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App