श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद

By: Jul 27th, 2019 10:33 am
 

कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाला 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार रात बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से शनिवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि राजमार्ग को कल अपराह्न कुछ घंटों के लिए खोला गया था लेकिन फिर भूस्खलन होने की वजह से इसे दोबारा बंद करना पड़ा। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर कई जगहों, खास तौर पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के बाद गुरुवार को इस पर यातायात स्थगित कर दिया गया। दोपहर बाद तक राजमार्ग साफ कर दिया गया और यातायात भी बहाल हो गया लेकिन दोबारा भूस्खलन होने के कारण यातायात फिर बंद करना पड़ा। भूस्खलन में जोजिला क्षेत्र में एक पहाड़ के बहुत बड़े हिस्से के ढह जाने से सड़क अवरुद्ध हो गया जिसके बाद सड़क को साफ कराने का काम शुरू किया गया। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App