सड़क दुर्घटना…घायल ने तोड़ा दम

संतोषगढ़—संतोषगढ़ नगर के वार्ड नंबर-चार के निवासी जगदीश सिंह जोकि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, कि सोमबार रात को पीजीआई में मृत्यु हो गई। गौरतलव है कि जगदीश सिंह दस जुलाई बुधवार रात को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया था। सोमवार रात को एक बजे के करीब उनकी मृत्यु हो गई। जगदीश सिंह अपने पीछे उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। पीजीआई से लाने के बाद उनके शव का मंगलवार शाम को दाह संस्कार कर दिया गया। पुलिस चौकी संतोषगढ़ के प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जगदीश सिंह की पीजीआई में मृत्यु के उपरांत पोस्टमार्टम करवा कर शव को को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा अपने स्तर पर दुर्घटना के इस मामले की धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।