सिलेंडर सुलगा, पांच मजदूर झुलसे

By: Jul 24th, 2019 12:10 am

मणिकर्ण घाटी के शानीधार में चूल्हा जलाते ही भड़की आग,सभी प्रवासी कुल्लू अस्पताल रैफर

कुल्लू—मणिकर्ण घाटी के शानीधार के पास गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिससे पांच प्रवासी मजदूर घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा बीते सोमवार को पेश आया है और घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। जिसके चलते घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जरी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन पांचों झुलसे हुए प्रवासी मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए तुरंत रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मजदूर रोटी बनाने के चुल्हे में आग जला रहे थे, वहीं, साथ रखा गैस सिलेंडर पहले लीक था। जैसे ही चुल्हे में आग जला रहे थे तो लीक सिलेंडर ने आगे पकड़ी और सिलेंडर से लीक गैस पांच मजदूरों के कपड़ों तक पहुंची थी और आग ने सभी को आगोश में लिया। इस दौरान कमरे का सामान भी राख हो गया है। यह सभी मजदूर एक साथ रहते थे। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने भी घटना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग गैस सिलेंडर लीक होने के कारण लगी है जिस कारण पांच प्रवासी मजदूर झुलस गए हैं। घटना में झुलसे प्रवासी मजदूरों में 30 वर्षीय विलास,17 वर्षीय सुमित कुमार, 30 वर्षीय जय कृष्ण, 22 वर्षीय नंद कुमार और  22 वर्षीय अजय कुमार शामिल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App