सिहुंता में लोगों को बताए कानूनी अधिकार

By: Jul 22nd, 2019 12:05 am

सिहुंता—ग्राम पंचायत सिहंुता के मीटिंग हाल में रविवार को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिविल जज डलहौजी अशोक कुमार ने की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को प्राधिकरण के गठन व उददेश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया।  शिविर में अधिवक्ता आशीष शर्मा व शक्ति देव सिंह ने भी विभिन्न अधिनियमों के बारे में बताया। सिहंुता पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह गुलेरिया ने भी विभागीय कार्यप्रणाली के बारे में विचार रखे। सिहंुता पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार ने शिविर का आयोजन कर लोगों को कानूनी पहलुओं की जानकारी देने के सिविल जज डलहौजी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सिहंुता पंचायत के उपप्रधान अनिल शर्मा व बृजलाल शर्मा के अलावा सौ लोगों ने हिस्सा लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App