सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी परशुराम पांडा चंडीगढ़ में

By: Jul 12th, 2019 12:06 am

चंडीगढ़ – परशुराम पांडा, मुख्य सतर्कता अधिकारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गुरुवार को चंडीगढ़ पधारे। उनके पधारने पर स्टाफ ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने स्टाफ को संबोधित करते हुए कदाचार हेतु निवारक सतर्कता को सुदृढ़ करने के लिए अमूल्य मार्गदर्शन दिया। मानक प्रणाली एवं प्रक्रिया के लागू करने हेतु अपने स्टाफ को अपने ज्ञान में सुधार एवं कौशल में उन्नयन हेतु परामर्श दिया। उन्होंने ये भी अवगत कराया कि भ्रष्टाचार के मामलों में बैंक नीति सर्वदा असहनीय है। उन्होंने बैंक स्टाफ को सामान्य जनसमूह को, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करनेए भ्रष्टाचार के विरुद्ध  आवाज उठाने तथा ऐसे मामले सक्षम प्राधिकारी के सामने उठाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App