सेब का साइज छोटा, टेंशन बड़ी

By: Jul 17th, 2019 12:05 am

शिमला—हिमाचल प्रदेश में इस सेब सीजन केे दौरान सेब की बंपर फसल का अनुमान लगाया जा रहा है, मगर सेब में साइज न बनने से बागबान चिंतित दिख रहे हैं। बागबानों को खतरा सता रहा है कि अगर आगामी दिनों के दौरान सेेब के आकार में वृद्धि नहीं होती है तो उनको मेहनत का सही मोल नहीं मिल पाएगा। जिला शिमला में बारिश कम होने के चलते इसका असर सेब के आकार में देखने को मिल रहा है। जिला के कम व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों मंे सेब के दानों में रंग आना शुरू हो गया है। इन क्षेत्रों से 20 जुलाई तक सेब सीजन भी आरंभ हो जाएगा, मगर अभी तक सेब के आकार में ज्यादा वृद्धि नहीं आ पाई है। हालांकि जिला शिमला में सेब की बंपर फसल है, लेकिन आकार न बढने से बागबान खासे चिंतित दिख रहे हैं। कुमारसैन के बागबान चुनी लाल का कहना है कि इस साल सेब में साइज की कमी हैै। अगर  यही आलम बना रहा तो बागबानोंं को फसल के उतने दाम नहीं मिल पाएंगे, जितने की वे उम्मीद लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार बागीचांे में लार्ज दाने तो नहीं दिख रहे हैं। वहीं, मीडियम साइज के दाने भी नहीं दिख रहेे हंै। ऐसे मंे बागबानंों को चिंता सता रही है कि बिना साइज के उनको मार्केट में फसल के दाम नहीं मिल पाएंगे। मौजूदा समय में फल मंडियों में सेब की अर्ली वैरायटी की फसल पहुंच रही है। जल्द ही मार्केट मेंं रॉयल सेब की पहुंचने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। हालांकि मार्केट में अर्ली वैरायटी के सेब को अच्छे दाम मिल रहे हैं, मगर बागबानों को खतरा सता रहा है कि कम साइज के चलते ही सेब के दामों मंे गिरावट न आ जाए।

1500 रुपए के हिसाब से बिका टाइडमैन

ढली फल मंडी में टाइडमैन सेब मंगलवार को 1500 रुपए प्रति बाक्स के हिसाब से बिका। फल मंडी मेें टाइडमैन सेब के दाम सामान्य बने हुए हंै, जबकि रैड जून सेब 300 से 600 रुपए के हिसाब से बिक रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App