सोलर ड्रिप सिंचाई पर 100 त्न सबसिडी

By: Jul 8th, 2019 12:05 am

कुल्लू—प्रदेश सरकार सामूहिक सोलर ड्रिप सिंचाई योजनाओं पर 100 प्रतिशत सबसिडी देगी। निजी सोलर ड्रिप सिंचाई योजनाओं के लिए भी 90 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया जा रहा है। कृषि, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने बताया कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के साथ-साथ प्रदेश सरकार हिमाचल को प्राकृतिक खेती राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना आरंभ की है। सरकार ने इस वित वर्ष में प्राकृतिक खेती के लिए 45 करोड़ रुपए का बजट रखा है। इस योजना के तहत किसानों को देशी गाय और आवश्यक सामग्री पर 25 प्रतिशत तक सबसिडी दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना के काफी उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान ही कृषि विभाग ने प्रदेश में खतरनाक कीटनाशकों और रासायनिक खाद के प्रयोग में लगभग सात करोड़ रुपए तक की कमी लाने में सफलता हासिल की है। कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में भी इस बार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की घोषणा की है और इसमें हिमाचल प्रदेश एक अग्रणी राज्य बनकर उभर सकता है। कृषि मंत्री ने किसानों से आग्रह किया कि वे हिमाचल को संपूर्ण प्राकृतिक खेती राज्य बनाने में सहयोग दें।  उन्होंने कहा कि अब केंद्र और प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों को सीधे भारी-भरकम बजट प्रदान कर रही है। प्रत्येक नागरिक को ग्राम सभा की बैठकांे में भाग लेकर इस बजट का सदुपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों को बेहसहारा पशुओं के लिए गोशाला निर्माण और कूड़े-कचरे का उपयुक्त प्रबंधन भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App