हक के लिए गरजे निगम कर्मी

By: Jul 20th, 2019 12:02 am

कर्मचारियों ने मांगें न मानने पर काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन

हमीरपुर -हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियों ने अपने हक के लिए शुक्रवार को आवाज बुलंद कर दी। मांगंे न मानने पर कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। एचआरटीसी कार्यालय के बाहर निगम कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। इस दौरान संगठन के नेताओं द्वारा संबोधित भी किया गया। खुले मंच से निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगंे रखीं। शुक्रवार को काले बिल्लेलगाकर विरोध आरंभ कर दिया। कर्मचारियों ने कार्यालय गेट पर मीटिंग करके परिवहन निगम प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। गेट पर तकनीकी कर्मचारियों नेताओं द्वारा संबोधित किया गया। प्रधान रोशन लाल तथा सुशील कुमार मंडलीय अध्यक्ष ने निगम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन कार्यशाला कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा। उक्त नेताओं ने परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कार्यशाला कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों को शीघ्र पूरा करें। मांगों मंे कार्यशाला कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र की जाए। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों मंे संशोधन किया जाए। पीस मील कर्मचारियों को शीघ्र पक्का किया जाए। गेट मीटिंग में संदीप सोनी, संदीप चौहान, प्रवीण कुमार, तिलकराज, रोजश कुमार, विनोद कुमार तथा पीस मील वर्कर्ज उपस्थित रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App