हरहली नाले में लुढ़की कार

By: Jul 20th, 2019 12:02 am

गोहर -गोहर-पंडोह सड़क में हरहली नाले के पास शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे आल्टो 800 (एचपी 22 6508) नीचे लुढ़क गई। कार का भले ही नुकसान हुआ है, लेकिन चालक कार से सुरक्षित निकल गया। एसडीएम गोहर अनिल कुमार भरद्वाज ने बताया कि संबंधित पटवारी की रिपोर्ट के अनुसार विकी पुत्र जोगिंदर निवासी गांव नेरचौक तहसील बल्ह शुक्रवार को आल्टो 800 (एचपी 22 6508) पर गोहर-पंडोह सड़क पर जा रहा था। जैसे ही वह गोहर से करीब तीन  किलोमीटर दूर हरहली के पास पहुंचा तो कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग दस मीटर नीचे लुढ़क गई। कार का भले ही कुछ नुकसान हुआ, लेकिन चालक विकी सही सलामत है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App