हल्यातर को वनमित्र पुरस्कार

हिमाचल में दूसरे स्थान हासिल करने पर मुख्यमंत्री ने सौंपा 75 हजार का चेक

रिवालसर –मुख्यमंत्री वनमित्र पंचायत  योजना के तहत पंचायतों को सम्मानित किया गया । इस श्रेणी में बल्ह विकास खंड की ग्राम पंचायत हल्यातर को पूरे हिमाचल में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। हाल ही में जिला मुख्यालय मंडी में आयोजित कार्यक्त्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हल्यातर पंचायत प्रधान रोशन लाल को स्मृति चिन्ह व 75 हजार की राशि देकर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रधान रोशन लाल ने बताया कि उनकी पंचायत के समस्त लोग हमेशा से ही पर्यावरण हितैषी व इसके प्रति जागरूक रहे हैं। इसी के तहत अभी कुछ महीने पहले विभाग द्वारा बरकोट जंगल में देवदार के पौधे लगाए गए थे। इसमें उनकी पंचायत के लोगों ने भी अपना सहयोग दिया था। सम्मानित होने के बाद समस्त पंचायत वासी गदगद हैं। इसके लिए पंचायत की जनता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।