हिंद महासागर में दबदबा बढ़ाने को चीन ने श्रीलंका को दिया युद्धपोत

By: Jul 17th, 2019 12:02 am

पेइचिंग —हिंद महासागर में अपना प्रभाव बढ़ाने की जुगत में लगे चीन ने श्रीलंका को एक युद्धपोत गिफ्ट कर उसे लुभाने की कोशिश की है। पिछले कुछ वर्षों से चीन सामरिक रूप से महत्त्वपूर्ण इस द्वीपीय देश के साथ सैन्य संबंधों को मजबूत कर रहा है।  चीन द्वारा गिफ्ट किया गया युद्धपोत पी625 पिछले हफ्ते कोलंबो पहुंच गया। यही नहीं, रेल के डिब्बे और इंजन बनाने वाली चीन की कंपनी ने घोषणा की है कि वह जल्द ही श्रीलंका को नए तरह की 9 डीजल ट्रेनों की डिलिवरी करेगी। 052 टाइप के इस युद्धपोत (तोंगलिंग) को चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की नेवी में 1994 में शामिल किया गया था। 2300 टन के इस युद्धपोत को 2015 में पीएलए नेवी से रिटायर कर दिया गया। अब इसे ही श्रीलंका नेवी को गिफ्ट किया गया है। श्रीलंका की नौसेना ने लिट्टे के खिलाफ संघर्ष में अहम भूमिका निभाई थी। उसके पास करीब 50 लड़ाकू, सपॉर्ट शिप और तटीय इलाकों की निगरानी के लिए गश्ती प्लेन हैं जो मुख्य रूप से भारत, अमरीका, चीन और इजरायल से मिले हैं। भारत ने पिछले साल अपने इस अहम पड़ोसी की नौसेना को एक गश्ती जहाज गिफ्ट में दिया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App