11 घंटों के बाद खुला नालागढ़-रामशहर मार्ग

By: Jul 19th, 2019 12:05 am

नालागढ़—प्रदेश की राजधानी को जोड़ने वाला नालागढ़-शिमला वाया रामशहर मार्ग 11 घंटे बाद यातायात के लिए खोला गया। रात्रि 11 बजे से यह मार्ग पूरी तरह से बंद रहा और गुरुवार सुबह 10 बजे मशीनरी लगाकर यह मार्ग यातायात के लिए बहाल किया गया। इस मार्ग पर सिलणू पुल के पास ल्हासा गिर गया था और शाम को यहां पर विभाग द्वारा मशीनरी लगाकर इस मार्ग को यातायात के लिए खोला गया था, लेकिन ल्हासा गिरने के साथ उपर से पत्थर आने शुरू हो गए और पत्थरों की बहुतयात के चलते मार्ग 11 बजे के बाद से बंद हो गया। हालांकि यह मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया है, लेकिन विभाग द्वारा लोगों सहित वाहन चालकों को सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए है, क्योंकि यहां पर पत्थरों के गिरने का क्रम बना हुआ है। इस मार्ग के बंद रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, वहीं गुरुवार सुबह स्कूल व कालेज के जाने वाले विद्यार्थियों सहित कामकाजी लोग काफी परेशान हुए।  लोनिवि नालागढ़ डिवीजन के एसडीओ राजकुमार शर्मा ने कहा कि नालागढ़ रामशहर शिमला मार्ग पर सिलणू पुल के पास ल्हासा आने के उपरांत यहां पत्थर गिरने शुरू हो गए और यह क्रम रात भर जारी रहा। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे मार्ग यातायात के लिए खोल दिया है, लेकिन यहां अभी भी पत्थर गिर रहे है, जिससे लोगों सहित वाहन चालक सावधानी बरतें, ताकि किसी प्रकार की हानि न हो।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App