18 जुलाई तक बारिश

By: Jul 13th, 2019 12:02 am

 मौसम विभाग की चेतावनी तापमान में फिर आई गिरावट

शिमला—हिमाचल प्रदेश में 18 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश होगी, जबकि राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 14 व 15 जुलाई को भारी बारिश होगी। उधर, राज्य में शुक्रवार को मौसम खराब बना रहा। राज्य  के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह के समय आसमान में काले बादल छाने के साथ धुंध घिरी रही। वहीं, कई स्थानों पर बारिश होने की सूचना भी है। राज्य में बारिश होने से अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। हमीरपुर के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक तीन डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा डलहौजी, बिलासपुर, भुंतर व सोलन में दो डिग्री, केलांग, धर्मशाला, ऊना, नाहन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बीते गुरुवार को राज्य के कई स्थानों पर बारिश आंकी गई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में आगामी सप्ताह के दौरान भी मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश होगी। वहीं, राज्य के कुछ क्षेत्रों में 14 व 15 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App