21 तक बारिश के आसार

By: Jul 16th, 2019 12:02 am

निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हो सकती है बरसात

शिमला —हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी एक हफ्ते तक अपने  तेवर दिखाएगा। बरसात के कहर का सामना अभी भी निचले, मध्य, पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को करना होगा। मौसम विभाग ने गर्जन के साथ कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदेश में भारी बारिश की वजह से जान व माल का नुकसान काफी हुआ है। ऐसे में कुछ दिनों तक बारिश से राहत पाने की उम्मीद कर रहे लोगों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। हालांकि सोमवार को धर्मशाला, कांगड़ा, सोलन भुंतर, पांवटा साहिब में ही हल्की बारिश हुई। जानकारी के मुताबिक सोमवार को धर्मशाला में सबसे ज्यादा 22.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग की मानें तो पिछले 24 घंटे के दौरान  न्यूनतम तापमान सामान्य रहा, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम रहा। मौमस विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि 21 जुलाई तक प्रदेश भर के सभी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश  होंगी। वहीं, 20 जुलाई को विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का भी अंदेशा जताया है।

 तापमान पर नजर

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    22.9       15.4

सुंदरनगर  30.2       19.5

भुंतर       32.4       19.0

कल्पा     20.8       12.5

धर्मशाला   26.8       18.8

ऊना       34.6       23.0

सोलन     27.0       19.0

नाहन      26.0       14.7

केलांग     19.2       10.2

कांगड़ा    31.2       20.3

बिलासपुर 31.5       21.3

हमीरपुर    31.3       21.2

चंबा       28.0       20.2

डलहौजी  18.5       15.9


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App