25 एचसीएस का तबादला

By: Jul 18th, 2019 12:02 am

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से जारी किए अफसरों की ट्रांसफर के आदेश

मनीमाजरा – हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 25 एचसीएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हिसार नगर निगम के आयुक्त जय कृष्ण आभीर को जींद का अतिरिक्त उपायुक्त व आरटीए सचिव लगाया गया है। सोनीपत नगर निगम के आयुक्त मुनीष नागपाल को महेंद्रगढ़ का अतिरिक्त उपायुक्त व आरटीए सचिव लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे महावीर प्रसाद को फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त व आरटीए का सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे महेंद्र पाल को सांपला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलैक्टर तथा पीजीआईएमएसए रोहतक का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। कोसली के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलैक्टर अमरदीप जैन को समालखा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलैक्टर लगाया गया है। हिसार एचएसएएमबी के क्षेत्रीय प्रशासक राजीव अहलावत को हिसार का नगराधीश लगाया गया है। फतेहाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए सचिव सुभिता ढाका को तोशाम का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलैक्टर नियुक्त किया गया है। नारायणगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कमलप्रीत कौर को हरियाणा पर्यटन विकास निगम का महाप्रबंधक लगाया गया है। बरवाला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व करनाल सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक डा. सुशील कुमार को अंबाला शहर नगर निगम का संयुक्त आयुक्त व अंबाला का नगराधीश तथा करनाल सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। कलायत के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व कैथल के नगराधीश विवेक चौधरी को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा रोडवेज, पानीपत का महाप्रबंधन लगाया गया है। हिसार की नगराधीश शालिनी चेतल को सिरसा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। यमुनानगर नगर निगम के आयुक्त पूजा छानवारिया को जगाधरी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया है। खेल एवं युवा मामले विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) राजेश कुमार को पटौदी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। डबवाली के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मिनाक्षी दहिया को नारायणगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। समालखा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कुशल कटारिया को कोसली का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है। पानीपत सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक प्रदीप अहलावत-वन को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा रोहतक सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। रोहतक के नगराधीश महेश कुमार को नारनौल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। शाहबाद सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक निर्मल नागर को कालांवाली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। कालांवाली के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डा. किरण सिंह को अंबाला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक), विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव और एचएसवीपी, अंबाला शहर का संपदा अधिकारी लगाया गया है। विकास एवं पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुमित कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा एचएसएएमबी का क्षेत्रीय प्रशासक लगाया गया है। अंबाला नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सतींद्र सिवाच को सेकेंडरी शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग का उप-सचिव लगाया गया है। हरियाणा रोडवेज, चंडीगढ़ के जीएमए हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव और हरियाणा केश कला और कौशल विकास बोर्ड के सदस्य सचिव अनिल नागर को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सेकेंडरी शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग का उप-सचिव लगाया गया है। भिवानी हरियाणा रोडवेज के जीएम और एचएसवीपीए भिवानी के संपदा अधिकारी मनीष कुमार फोगाट को महेंद्रगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। महेंद्रगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विनेश कुमार को बरवाला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे संजय कुमार को पेहोवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App