3178 तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ रवाना

By: Jul 23rd, 2019 12:02 am

जम्मू। बारिश की फुहारों और ‘बम बम भोले’ के उद्घोष के बीच 3178 श्रद्धालुओं का नया जत्था सोमवार को यहां भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के जवानों की सुरक्षा के साए में श्रद्धालुओं का जत्था 128 वाहनों के जरिए पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल के लिए रवाना हुआ।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App