93 हजार पौधे रोपेगा वन मंडल

By: Jul 19th, 2019 12:05 am

आनी—वनमंडल आनी 24 और  25 जुलाई को विभिन्न जगहों पर 93 हजार पौधों का रोपण करेगा, जिसके लिए अरसू, नित्थर और च्वाई वन रेंज के अंतर्गत 28 जगहों को चिन्हित किया गया है। यह जानकारी वनमंडल अधिकारी आनी स्थित लुहरी ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित जगहों पर पौधे पहुंचा दिए गए हैं, जगहों की बाड़बंदी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग आम जनता, महिला मंडलों, युवक मंडलों, पंचायतों, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से इस काम को अंजाम देगी। इस दौरान बान, देवदार, चीड़, चौड़ी पत्ती के पौधों का रोपण किया जाएगा। वन विभाग द्वारा पौधरोपण की मुहिम को सफल बनाने के लिए सराली, मोइन, खणी, शाह, तिहनी, मरघी, तांदी,  खलेर, डागनी, घाट, नोर, चनोग, डोहवी, जाबो के शरण, उतखनेर, जलारधार, शालाट, बिजली, बालचा बायल, अवेरी, किमचा, कोटी, किंदला, बिल और रोहखटु आदि जगहों का चयन किया है। वन मंडल अधिकारी चंद्रभूषण शर्मा ने सभी महिला मंडलों, युवक मंडलों, पंचायतों, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और आम जनता से अपील की है कि वे इस मुहिम में शामिल होकर धरती को हराभरा करने और ग्लोबल वार्मिंग से बचने में सहयोग करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App