अंब में बरसात ने ली एक की जान

By: Aug 20th, 2019 12:19 am

ऊना -इस सीजन की भारी बरसात ने ऊना जिला में करीब 100 करोड़ की तबाही कर दी है। अंब क्षेत्र की नकड़ोह खड्ड मंे डूबने से एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि सरकारी विभागों के साथ आम लोगों को भी खासा नुकसान झेलना पड़ा है। ऊना जिला में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते कई लोगों के पक्के व कच्चे मकान गिर गए हैं। वहीं, पशुशालाएं भी तबाह हो गए हैं। कई रोड बाधित हुए हैं, जबकि तीन संपर्क मार्गों पर यातायात ठप है। सर्वाधित नुकसान कुटलैहड़, चिंतपूर्णी, गगरेट व हरोली विस क्षेत्र में हुआ है। नुकसान का आकलन करना भी प्रशासन ने शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग को रोजाना नुकसान की रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, विभाग भी अपने-अपने नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे रहे हैं। एक आकलन के अनुसार मौजूदा समय में लोक निर्माण विभाग का सर्वाधिक 31 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं डीसी, ऊना   संदीप कुमार ने कहा कि ऊना जिला में बारिश के चलते खासा नुक्सान हुआ है। नुकसान का प्रतिदिन आकलन करने के लिए तमाम विभागों को आदेश जारी कर दिए गए हैं और जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App