अध्यापकों को नियुक्ति की तिथि से मिलें वरिष्ठता लाभ

By: Aug 14th, 2019 12:01 am

मंडी – हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। संघ के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि भर्ती एवं पदोन्नति नियम से नियुक्त अनुबंध अध्यापकों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता प्रदान की जाए। वर्ष 2008 में नियुक्त अनुबंध कर्मचारियों पुराने भर्ती एवं पदोन्नति नियम से लगे हैं।  नया नियम 22 अक्तूबर, 2009 को बना है। उनका नियमितीकरण  सात वर्षों के उपरांत हुआ है। उन्होंने विज्ञान अध्यापकों का प्रायोगिक भत्ता 1000 रुपए करने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना, सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष करने की मांग की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक जिला मंडी के करसोग खंड का चुनाव में गुलशन चौहान को अध्यक्ष और सोहन लाल चौधरी को महामंत्री सर्वसम्मति से चुना गया। बाकी कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष और महामंत्री को अधिकृत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री अमृत महाजन, राज कुमार, भीम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App