अनंत में विलीन अरुण
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
नई दिल्ली -पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली राजनीति, वकालत, खेल और सामाजिक जीवन की तमाम यादों को छोड़कर रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। निगमबोध घाट पर दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बेटे रोहन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता मौजूद थे। मुखाग्नि से ठीक पहले मौसम तेजी से बदला और जोरदार बारिश होने लगी। जेटली के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भाजपा मुख्यालय से निगम बोध घाट फूलों से सजी तोप गाड़ी में ले जाया जाया गया। पूरा माहौल जेटली जी अमर रहें के नारों से गूंज रहा था।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App