अभी भी 91 सड़कें बंद

By: Aug 8th, 2019 12:01 am

शिमला – भारी बारिश के चलते राज्य में अभी भी 91 के करीब मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध पडे़ हुए हैं, जिससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर बागबानों को रोड बंद होने से दिक्कतेें झेलनी पड़ रही हैं। राज्य में सबसे ज्यादा मार्ग शिमला जोन में अवरुद्ध बताए जा रहे हैं। शिमला जोन  में 37 सड़कें यातायात के लिए ठप पड़ी हुई हैं। शिमला सर्किल के रोहडू में सबसे ज्यादा 24 सडकें बंद हैं। रास्ते बंद होेने से बागबानों की फसल मार्र्केट तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कांगड़ा जोन में 34 सड़कें  बंद हैं। मंडी में 13 और हमीरपुर में सात मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि राज्य में बंद पडे़ 91 में से 67 मार्ग बुधवार देर शाम तक यातायात के लिए बहाल हो जाएंगे, जबकि 15 मार्ग गुरुवार और नौ सड़कें शुक्रवार तक बहाल हो जाएंगी। भारी बारिश राज्य में सबसे ज्यादा 94.70 करोड़ का नुकसान पीडब्ल्यूडी को हुआ है। इसके अलावा भारी बारिश से आईपीएच विभाग को भी करोड़ों की चपत लगी है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App