आउटसोर्स का ठेका एक्सटेंड करने पर रोक

By: Aug 22nd, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने जारी किए आदेश

चंडीगढ़  – चंडीगढ़ में नगर निगम के सभी अधिकारियों से आउटसोर्स पर कर्मचारी लेने का ठेका एक्सटेंड करने का अधिकार वापस ले लिया गया है। यह आदेश नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने जारी किए हैं। नगर निगम में 5000 से ज्यादा कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे हैं। इनका कार्यकाल नगर निगम एक साल बाद बढ़ाता है। नियम के अनुसार कार्यकाल बढ़ाने की बजाय नया टेंडर लगना चाहिए, लेकिन नगर निगम में ऐसी कई कंपनियां है, जिन पर अधिकारी मेहरबान हैं। अधिकारी उन का ठेका हर साल अपनी मर्जी से बढ़ा देते हैं। ऐसे में नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को विकेंद्रित की गईं अपनी सभी शक्तियां वापस ले ली हैं। अब किसी भी कंपनी का ठेका बिना नगर निगम कमिश्नर की मंजूरी के नहीं बढ़ सकता है। मालूम हो कि हाल ही में नगर निगम ने दो ऐसी कंपनियों को भी पकड़ा है, जो अपने आउटसोर्स कर्मचारियों का पीएफ तक जमा नहीं करवाती थीं। इस समय नगर निगम में दो हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी ऐसे हैं, जो आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App