आज महिलाओं को फ्री बस सेवा

By: Aug 16th, 2019 12:03 am

रक्षाबंधन पर सुबह से शाम तक मिलेगी निःशुल्क सुविधा

शिमला – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को फ्री बस सेवा मिलेगी। पथ परिवहन निगम महिलाओं को निःशुल्क यात्रा सेवा उपलब्ध करवाएगा। निगम की बसों में महिलाओं को यह फ्री बस सेवा सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी। निगम प्रबंधन ने इस बाबत परिचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निगम की किसी भी बस  में कोई भी परिचालक महिलाओं से किराया नहीं लेगा। यदि इसके बावजूद एचआरटीसी की बस में कोई परिचालक किराया लेता है तो इसकी शिकायत डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक से की जा सकती है।  यह फ्री सुविधा सिर्फ एचआरटीसी की बसों में ही मिलेगी। महिलाओं को निजी बसों में यह सुविधा नहीं मिलेगी। गौर हो कि रक्षाबध्ांन पर महिलाएं अपने भाई के हाथ पर रक्षा का सूत्र बांधने के लिए सफर करती हैं। पथ परिवहन निगम द्वारा हर वर्ष महिलाओं को रक्षाबंधन पर निःशुल्क बस सेवा प्रदान की जाती है। ऐसे में गुरुवार को पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाएं फ्री सफर करेंगी। निगम सूर्यास्त के बाद महिलाओं को पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करने के लिए किराया चुकाना होगा।  एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि रक्षा बधंन पर निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी।इस बाबत सभी परिचालकों को निर्देश जारी कर दिये गए है। सूर्यास्त के बाद महिलाओं को निगम की बसों में किराया चुकाना होगा। अगर दिन के समय निगम की बसों में महिलाओं से किराया बसूला जाता है, तो वे इसकी शिकायत निगम अधिकारियों से कर सकती हैं।

भाई-बहन का प्यार

शिमला – गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते प्रदेश भर के स्कूलों में बुधवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान राजधानी के एक स्कूल में नन्हे भाई को राखी बांधती बहन


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App