आनी में युवती से दुराचार आरोपी की तलाश तेज

आनी – जिला कुल्लू के आनी में नाबालिगा के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की मां ने आनी थाना में पहुंच मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने की है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा-4,  आईपीसी की  363, 366 ए और 376 आदि धाराओं के तहत  मामला दर्ज किया है। नाबालिग युवती की मां का आरोप है कि जब लड़की के पिता पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए भर्ती थे, तो इस दौरान आनी के पटाओ के एक युवक उसकी लड़की को अकेला पाकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। कुछ समय बाद लड़की ने अपने परिजनों को फोन पर उसे भगाने और तंग करने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन डेढ़ माह बाद लड़की को वापस घर ले आए। लड़की के साथ दुराचार का आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने  कहा कि नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा-4 आईपीसी की  363, 366ए और 376 धाराओं के तहत किया मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लड़की की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।