ऊना… 1140 क्विंटल मछली पकड़ी

By: Aug 17th, 2019 12:12 am

पहले दिन कम मछली पकड़ने से मछुआरों के चेहरे मायूस, पिछले वर्ष पकड़ी थी 4668 क्विंटल मछली

थानाकलां   -कुटलैहड़  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोबिंदसागर झील में मत्स्य आखेट करने वाले मछुआरों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। मत्स्य आखेट पर इस बार अढ़ाई महीने पूर्ण प्रतिबंधित काल समाप्त होने पर शुक्रवार को पहले दिन मछुआरों ने पहले दिन करीव 1140 क्विंटल मछली पकड़ी। जोकि पिछले वर्ष से लगभग 3517 क्विंटल मछली कम है, जिसके चलते मछुआरों के चेहरे मायूस हैं। बताते चलें तो मत्स्य सोसयटी मंदली में 333.50 क्विंटल, दोबड में 404.00, क्विंटल और लठयाणी में 152 क्विंटल और कुटलैहड़ मत्स्य सोसयटी में लगभग 250.7 क्विंटल मछली पकड़ी गई चारों मत्स्य सोसाइटी ईओं में इस वार लगभग 1140 क्विंटल मछली ही पकड़ी गई। पिछले वर्ष  लगभग 4668 क्विंटल मछली पकड़ी गई थी। इस बार पहले दिन काफी कम मछली पकड़ने की वजह से मछुआरों के चेहरे मायूस दिखाई दे रहे हैं, 200 से जायदा मछुआरों ने अपनी रोजी रोटी के जुगाड़ में जुट गए हैं। संजीव, विजय, मंगत, विनय, सीता, राज, प्रकाश, बक्शीश सिंह, रूप लाल, आदि मछुराओं का कहना है की दो अढ़ाई महीने इसी इंतजार में रहते है की अच्छी मछली कि पैदावर होगी और मछली पकड़ने से घर की रोजी रोटी चलेगी लेकिन इस वार बहुत कम मछली पकड़ी गई इस वर्ष में सबसे बड़ी मछली (13 किलोग्राम) कतला प्रजाति की मछली  पकड़ी गई। सबसे ज्यादा मिर्ककाल प्रजाति की मछली सबसे ज्यादा पकड़ी गई। उधर, मत्स्य अधिकारी सूरम सिंह ठाकुर का कहना है की इस वर्ष पिछले वर्ष से बहुत कम मछली पकड़ी गई। गोबिंदसागर झील का जल स्तर बहुत जायदा बढ़ जाने की बजह से कम पकड़ी गई। पानी गहरा होने की वजह से जाल पूरी तरह नीचे नहीं बैठता। मछली नीचे होने की बजह से कम पकड़ी गई पहले दिन चारों मत्स्य सोसायटियों से लगभग 1140 क्विंटल मछली पकड़ी गई।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App