कंडाघाट में गुग्गामाड़ी मेला शुरू

By: Aug 25th, 2019 12:25 am

पड़ाव मैदान में बच्चों की विभिन्न खेलों के साथ हुआ शुभारंभ, दो दिन तक चलेगा आयोजन

कंडाघाट -कंडाघाट के पड़ाव मैदान में दो दिनों तक मनाए जाने वाला गुग्गामाड़ी मेला शनिवार से शुरू हो गया। मेला कमेटी के कार्यकारी प्रधान रोहित सूद व कमेटी के सदस्यों मनीष सूद, मनीष शर्मा, नंद किशोर, अशोक गुप्ता, राज कुमार, रणधीर सिंह चंबयाल, रामेश्वर दत्त, देश राज ने शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे कंडाघाट के पड़ाव मैदान में बच्चों की विभिन्न खेलों को करवाकर शुरू किया। मेले के पहले दिन छह वर्ष की छोटी लड़कियों की 50 मीटर की दौड़ में पहला स्थान अन्वी जबकि दूसरे स्थान पर सपना रही। वहीं इसी वर्ग में लड़कों में पहला स्थान अनीश व दूसरे पर चिराग रहा वहीं लड़कियों की 100 मीटर की दौड़ में 10 वर्ष वर्ग में पहले स्थान पर वीना जबकि दूसरे स्थान पर नम्रता, इसी वर्ग में लड़कों में पहले स्थान पर अंकित व दूसरे स्थान पर मिलन रहा, जबकि लड़कियों के 14 वर्ष वर्ग में पहला स्थान नव्या व दूसरे स्थान पर नवादा ने प्राप्त किया। वहीं इसी वर्ग में लड़कों में वंश व सचिन रहा। इसीके साथ चम्मच रेस में लड़कियों की छोटी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नव्या व दूसरे स्थान पर नवादा, जबकि बड़ी लड़कियों में पहले स्थान पर नर्मदा व दूसरे स्थान पर ज्योति रही। इसी प्रतियोगिता में लड़कों की छोटे वर्ग में पहले स्थान पर रिशव व दूसरे स्थान पर आरिश जबकि बड़े लड़कों में पहला स्थान अंकित व दूसरे स्थान पर सादाव रहा। लड़कियों की सुई धागा रेस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नव्या जबकि दूसरे स्थान पर अशिता रही, वहीं महिलाओं में पहले स्थान पर राधा जबकि दूसरे स्थान पर तरुणा रहे। लड़कियों की कुर्सी रेस प्रतियोगिता में पहला स्थान रिजवाना ने, जबकि दूसरे स्थान पर काजल रही, वहीं लड़कों की इस प्रतियोगिता में पहला स्थान रविंद्र कुमार निवासी कोहारी रहा, जबकि दूसरे स्थान  पर अजय रहा। लड़कियों की रस्साकशी प्रतियोगिता में वर्षा की टीम विजेता रही, जबकि लड़कों में बन्नी की टीम विजेता रही।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App