कडेड में रोपे छह देवदार के पौधे

By: Aug 9th, 2019 12:15 am

चंबा। हाई स्कूल कडेड में मुख्यमंत्री हरित विघालय अभियान के तहत गुरुवार को पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के दौरान स्कूल के हैडमास्टर अजय चौहान की देखरेख में छात्रों ने दो फलदार, छह देवदार व दो रीठे के पौधे रोपे। अजय चौहान ने बच्चों को रोपे गए पौधे के संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने इस अभियान के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आठ अगस्त से आरंभ हुए इस अभियान का समापन सोलह अगस्त को होगा। इस मौके पर स्कूल स्टाफ  की ओर से मनोज कुमार, आशीष धीमान, सारिका चौहान, राधा देवी, अर्चना, करम चंद व धर्म चंद मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App