कयामत की बरसात

By: Aug 14th, 2019 12:20 am

53 मील में नेशनल हाई-वे पर बना पुल दरका

कांगड़ा -राष्ट्रीय उच्च मार्ग पठानकोट-मंडी पर जिला कांगड़ा के 53 मील में धरूं खड्ड पर स्थित पुल को सोमवार रात हुई बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है।  बारिश के चलते पुल के एक सिरे पर दोनांे तरफ मिट्टी धंसने से बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। ऐसे में पुल पर किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बन गई है। पुल की स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है तथा किसी प्रकार की दुर्घटना तथा पुल को अधिक नुकसान से बचाने के लिए भी मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया गया है।  यह राष्ट्रीय मार्ग सेना के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण सड़क मार्ग है। मौजूदा समय में भी इस राष्ट्रीय मार्ग पर सेना के वाहनांे के काफिलांे का आवागमन ज्यादा है। सेना द्वारा इसी मार्ग से सर्दियांे से पहले लेह तथा लद्दाख के लिए भी आवश्यक सामग्री पहुंचाने के लिए प्रयोग किया जाता है।  ऐसे में पुल को ज्यादा नुकसान पहुंचता है, तो यहां से गुजरने वाले हजारांे लोगांे को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि पुल को हुए नुकसान की सूचना मिलने के बाद ही प्रशासन भी सतर्क हो गया है। साथ ही पुल पर पानी की निकासी तथा पानी का  जमाव न होने देने के लिए भी मंगलवार को कार्य किया जाता रहा।  यातायात पुलिस कर्मचारी भी यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए मौके पर तैनात किया गया था। पुल के किनारे पर दोनांे तरफ बने गड्ढांे में किसी प्रकार की दुर्घटना को रोकने के लिए सांकेतिक तौर पर पत्थर लगा दिए गए हैं।   


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App