कांग्रेस के पुनर्गठन को ब्लॉक में पहुंचे पर्यवेक्षक

By: Aug 8th, 2019 12:01 am

शिमला – संगठन के पुनर्गठन को लेकर ब्लॉक स्तर पर लगाए गए कांग्रेसी पर्यवेक्षकों ने अपना काम संभाल लिया है। अलग-अलग ब्लॉक में जहां पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी दी  गई है, वहां उन्होंने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। ये पर्यवेक्षक निर्धारित ब्लॉक में नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर अपनी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर पार्टी अध्यक्ष को भेजेंगे। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोरंज की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष राजीव मेहर की अध्यक्षता में 10 अगस्त को सुबह 11ः00 बजे भोरंज में होगी। इसमें पर्यवेक्षक यशपाल तनाइक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में भोरंज विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता, पूर्व में रहे विधानसभा के सभी प्रत्याशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ब्लॉक कांग्रेस के विभागों के प्रतिनिधियों, कांग्रेस पार्टी से संबंधित पंचायती राज के चुने हुए वर्तमान व पूर्व प्रतिनिधियों तथा कांग्रेस पार्टी के  कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App