कालका-शिमला रेल में 33 लेखक करेंगे साहित्यिक यात्रा  

By: Aug 7th, 2019 12:01 am

शिमला – शिमला-कालका रेल में 11 अगस्त को गत वर्ष की तरह दूसरी अनूठी साहित्यिक गोष्ठी अनपढ़ इंजीनियर बाबा भलखू की स्मृति में आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन हिमालय साहित्य, संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा आयोजित किया जा रहा है, इसमें हिमाचल के 33 रचनाकार भाग ले रहे हैं। यह जानकारी हिमालय मंच के अध्यक्ष और लेखक एसआर हरनोट ने दी। इस यात्रा में सुदर्शन वशिष्ठ, एसआर हरनोट, हेम राज कौशिक, मिनाक्षी पाल, सतीश रतन, बद्री सिंह भाटिया, कुल राजीव पंत, आत्मा रंजन, गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय, विद्या निधि, राकेश कुमार, विनोद विट्ठल, भारती कुठिआला, सुमन धनंजय, दिनेश शर्मा, देवकन्या ठाकुर, सीताराम शर्मा, मोनिका छट्टू, मधुजी शर्मा, नरेश देयोग, कुलदीप, दीप्ति सारस्वत, प्रियंबदा शर्मा, देविना अक्ष्यवर, कौशल मुंगटा, उमा ठाकुर, कल्पना, शांति स्वरूप शर्मा, अश्वनी, आनंद, वंदनद्म और किरण गुलेरिया शामिल होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App