कुल्लू में ‘एसा ग्रां रे शोहरुआ ’

By: Aug 10th, 2019 12:20 am

धर्मेंद्र-नरेंद्र ठाकुर के गीतों ने मचाया धमाल,दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर

कुल्लू -ठाकुर वेद राम राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के उपरांत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शेरे कुल्लवी लालचंद प्रार्थी की याद में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक धर्मेंद्र शर्मा व प्रदेश के मशहूर लोक गायक नरेंद्र ठाकुर की जुगलबंदी ने धमाल मचाया। दोनों कलाकारों के लोकगीतों पर दर्शक खूब झूमें। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि ब्राह्मण जनकल्याण सभा कोर कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन गौतम रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने की। सबसे पहले भुट्टिको के कलाकारों ने कुल्लवी नाटी पेश कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद महिला समूह भुट्टी ने परंपरागत नाटी प्रस्तुत कर लोगों को भरपूर मनोरंजन दिया। वहीं भुट्टी वीवर्ज में कार्यरत बुनकरों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें जितेंद्र ने ठाकुर वेदराम की जीवनी पर गीत प्रस्तुत किया। उधर, भुट्टी बुनकर के कलाकारों ने प्राचीन होरण नृत्य पेश कर सब दर्शकों को लोटपोट करवाया। वहीं हीरा लाल कांवली ने सभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर पर गीत प्रस्तुत किया। वहीं, प्रसिद्ध कलाकार धर्मेंद्र शर्मा ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर सबका खूब मनोरंजन किया। उन्होंने शेरे कुल्लूवी लालचंद प्रार्थी व पुरोहित चंद्रशेखर बेबस,ठाकुर मोलूराम, सत्य प्रकाश ठाकुर व डा.टीडी एस आलोक की जीवनी पर बनाए गीतों को अपनी मधुर आवाज दी। वहीं नरेंद्र ठाकुर ने बेटी अनमोल धन सा यारो से अपने गीतों की शुरूआत की। वहीं, उन्होंने भुट्टी वीवर्ज में शूट गीत लागी धागे फेरदी, बोतला फूटी हाय लो नातिया, बंगा चुट्टी हो सरला आदि गीत गाकर दर्शकों को खूब नचाया। उधर, आत्मा राम ने शुणे-शुणे तारा लाडि़ए, अमर सिंह ने बुधुआ मामा, प्रेम लता ने पानी-पानी, निर्मला ने मीठा बड़ा लाग्दा, पुपेंद्र सिंह ने पट्टू लाउ बुणणा, सुनीता ने एसा ग्रां रे शोहरुआ गीत गाए। वहीं सूरत ठाकुर ने चंबियाली गीत गाकर दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App