कुल्लू में ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’

By: Aug 17th, 2019 12:20 am

कुल्लू -जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। उद्योग,श्रम एवं रोजगार और तकनीकी मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर तिरंगा फहराया और मार्चपास्ट की सलामी ली। इस मार्चपास्ट में हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के अलावा महिला पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकडि़यों ने भाग लिया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि यह महापर्व हम उन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण मना रहे हैं, जिन्होंने देश को अंग्रेजी हकूमत के चंगुल से आजाद करवाया।  समारोह में विधायक सुरेंद्र शौरी, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वरीकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, जिलाधीश डा. ऋचा वर्मा, एसपी गौरव सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App