कुश्ती में छाया जेएस विज्डम स्कूल

By: Aug 16th, 2019 12:12 am

ऊना -जेएस विज्डम वर्ल्ड स्कूल के दो विद्यार्थियों ने एक बार फिर ऊना जिले में अपनी प्रतिभा का परचम फहराया। ऊना जिले के नंगड़ा में जोनल खेलों में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विज्डम विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया व उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 19 वर्ष से नीचे के आयु वर्ग में मानविक मोदगिल पुत्र महेश कुमार ने 97 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, आयुष दत्ता पुत्र श्री आशीष दत्ता 92 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में उत्साह व उमंग के साथ प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। विद्यालय के अध्यापकों व प्रबंधन समिति ने इन दोनों छात्रों को बधाई दी है। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश राव व एमडी सुनील चौधरी ने ने विजेता खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कहा कि वह भविष्य में भी ऐेसे ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करें। इस अवसर पर प्रिंसीपल रेणुका और लविका भी उपस्थित रहे।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App