खो-खो में छाए कुठेड़ा स्कूल के खिलाड़ी

By: Aug 30th, 2019 12:25 am

सुजानपुर – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन किया गया। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवंत नड्डा मुख्यातिथि केरूप में उपस्थित रहे।  जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता जूडो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिडवीं विजेता रहा, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर दूसरे नंबर पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुठेड़ा विजेता रहा, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलडूहक उपविजेता रहा। वालीबाल प्रतियोगिता में एनपीएस कक्कड़ विजेता रहा, जबकि लिली लिटल स्कूल नाल्टी उपविजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलाड़ी विजेता तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेरा उपविजेता रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैड़ विजेता तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौना करौर उपविजेता रहे। बास्केटबाल प्रतियोगिता में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल विजेता रहा तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणीदेवी उपविजेता रहा। हैंडबाल प्रतियोगिता में हाई स्कूल मंझेली विजेता रहा, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसारल उपविजेता रहा। फुटबाल प्रतियोगिता में मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी विजेता व मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर उपविजेता रहा। योग प्रतियोगिता में हाई स्कूल डुग्घा विजेता व सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौरी उपविजेता रहा। रेस्लिंग प्रतियोगिता में सेवन स्टार पब्लिक स्कूल बणी विजेता व सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिडवीं उपविजेता रहा। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर विजेता व सीनियर सेकेंडरी स्कूल लंबलू उपविजेता रहा। इस मौके पर   रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया तथा विजेता व उपविजेता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App