गया प्रेमिका से मिलने, पहुंच गया अस्पताल

By: Aug 27th, 2019 12:01 am

ऊना के दौलतपुर चौक में जसवां कोटला के युवक की लोगों ने जमकर की पिटाई

अंब, गरली  – ब्लॉक खंड परागपुर के अंतर्गत जसवां कोटला के एक लड़के को दौलतपुर रोड पर प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया है। इस दौरान उसकी लोगों ने इतनी पिटाई कर डाली कि नौबत हास्पिटल में दाखिल करवाने तक पहुंच गई। लड़की के परिजनों की मानें तो आरोपी युवक के पास लड़की की कुछ फोटो और वीडियो थे, जिन्हें लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा जिले की तहसील जसवां कोटला के एक गांव के लड़के का उपमंडल अंब स्थित एक दुकान पर काम कर रही एक लड़की के साथ फोन के जरिए संपर्क हो गया। बार-बार फोन आने के बाद लड़की के परिजनों तक भी बात पहुंच गई। इसके बाद परिजनों ने एक योजनाबद्ध तरीके से आशिक को सबक सिखाने की ठान ली। जब लड़की के फोन पर उस आशिक का फोन आया तो उसने उसे मुबारिकपुर दौलतपुर रोड पर मिलने की बात कही। लड़की एक वाहन पर अपने परिजनों के साथ तय स्थान पर पहुंच गई। उसके थोड़ी ही देर बाद 29 वर्षीय युवक भी वहां पहुंच गया। जैसे ही उसने लड़की को देखा, तो उसके पास जाने लगा, लेकिन पहले से ही तैयार बैठे युवती के परिजनों ने उस पर लात-घूसों की बौछार कर दी और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने लड़के को जैसे-तैसे अंब हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है की लड़की के घर भी जसवां कोटला तहसील में पड़ते हैं। दोनों की काफी समय से दोस्ती चल रही थी। लड़के के पास कुछ ऐसे वीडियो भी थे, जिनको लेकर वह लड़की को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। उधर, आरोपी लड़का पेशे में ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा है। फिलहाल उसे लड़की के साथ दोस्ती करने का खमियाजा अपनी पिटाई करवाकर चुकाना पड़ा है। उधर, डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने बताया कि एक लड़के की मुबारिकपुर में कुछ लोगों ने पिटाई की है। चोटें आने के चलते उसे अंब हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App