चंबा में भाजपा ने जोड़े 40 हजार चेहरे

By: Aug 10th, 2019 12:15 am

कांगड़ा को- आपरेटिव बैंक के चेयरमैन ने दी जानकारी, 20 तक पूरा करेंगे लक्ष्य

चंबा –कांगडा को- आपरेटिव बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज ने कहा है कि प्रदेश में सदस्यता अभियान के दौरान छह लाख के निर्धारित लक्ष्य के एवज में साढे़ पांच लाख नए सदस्य जोड़े जा चुके हैं। उन्हांेने कहा कि सदस्यता अभियान में चंबा जिला ने भी बेहतर कार्य किया है। उन्होंने बताया कि चंबा जिला को पचास हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। उन्होंने बताया कि चंबा जिला में शुक्रवार तक 40 हजार सदस्य बनाए चुके हैं। और 20 अगस्त तक पचास हजार के लक्ष्य को भी पार कर लिया जाएगा। वह शुक्रवार को स्थानीय परिधि गृह परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डा. राजीव भारद्धाज ने कहा कि चंबा जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं को जब भी कोई जिम्मेदारी सौंपी गई उसे बखूबी अंजाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर लोग खुलकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और धारा 35ए को हटाने के निर्णय को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि करीब 72 वर्ष पूर्व तत्कालीन नेताओं की गलती का खामियाजा लोग अब तक भुगत रहे थे। 72 वर्षों से सहन हो रही गलती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चंद मिनटों में तोड़ कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के नारे पर कार्य कर रही है। और पार्टी के देशहित ही पहली प्राथमिकता है। देश हित के मामलों में किसी भी तरह का समझौता मंजूर नहीं होगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष चंबा विनोद कुमार, डलहौजी भाजपा मंडलाध्यक्ष विजय ठाकुर, सदस्यता अभियान प्रभारी राकेश ठाकुर व टेकचंद टंडन आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App