चार बैडमिंटन खिलाड़ी नेशनल कैंप को सिलेक्ट

By: Aug 30th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश के बैडमिंटन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पैर जमा रहे हैं। प्रदेश के चार खिलाडि़यों का सब जूनियर नेशनल कैंप के लिए चयन हुआ है। यह कैंप 15 सितंबर तक बंगलूर स्थित प्रकाश पादुकोन अकादमी में चलेगा। प्रदेश के इन चार खिलाडि़यों में शिमला से प्रज्ञा वर्मा, सोलन अक्षिव दत्ता और मृणांक शर्मा तथा ऊना से दिव्यांश शर्मा शामिल हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि ये खिलाड़ी अन्य खिलाडि़यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App